संसार में किसी को नहीं रहना : कमल
जमशेदपुर| श्री दत्त श्रीमणी स्थानकवासी जैन संघ की ओर से बिष्टुपुर स्थित श्री हंसराज कमाने जैन भवन में प्रवचन के तीसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय संत जैन मुनि कमल मुनि कमलेश ने कहां की इंसान यह भूल रहा कि संसार नश्वर है। इस धरा पर जो कोई आया है उसे एक दिन अवश्य जाना है, फिर भी इंसान जीवन संबंधी लंबी-लंबी योजनाएं बनाने में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि इंसान को यह चिंतन करना आवश्यक हो गया है कि वह संसार में मेहमान बन कर आया है और इंसान को मेहमान बन कर रहना चाहिए। संसार छोड़ने के नाम पर उसे भय सताता है।