श्रीकांत हांसदा के निधन पर शोकसभा
जमशेदपुर| माझी परगना महाल धुमकुड़िया भवन, पटमदा के बारहा तोरोप परगना श्रीकांत हांसदा की चार अप्रैल को हत्या हो गई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए धाड़ दिसोम माझी परगना महाल की ओर से मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। परगना बाबाओं ने कहा कि श्रीकांत हांसदा माझी परगना महाल के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेते थे। श्रीकांत के असामयिक चले जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सजा दिलाने के लिए महाल जिला प्रशासन से मांग करेगा।