समस्याओं के समाधान की उपायुक्त से मांग
जमशेदपुर| देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व मे माझी परगना महाल धाड़ दिसोम के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को उपायुक्त अमित कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दशमत हांसदा जुगसालाई तोरोप परगना, दुर्गा चरण मुर्मू, सुधीर सोरेन, बहादुर सोरेन, राकेश हेम्ब्रम, नरसिंह टुडू आदि मौजूद थे।