रास्का फिल्म अवाॅर्ड समारोह पांच मई को
जमशेदपुर| पंडित रघुनाथ मुर्मू एकेडमी ऑफ संताली सिनेमा एंड आर्ट (रास्का) की ओर से 9वीं रास्का संताली फिल्म अवाॅर्ड समारोह की तैयारी के लिए रामदास भट्ठा सामुदायिक भवन में बैठक की गई। रास्का के निदेशक सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि 12 फिल्मों का नॉमिनेशन किया गया है। सभी फिल्मों की जूरी-स्क्रीनिंग 26 से 29 अप्रैल तक होगी। वहीं, रास्का अवाॅर्ड समारोह का आयोजन बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में पांच मई को किया जाएगा।