विश्व के 180 देशों में सेवा दे रहा आनंदमार्ग
जमशेदपुर| धर्म प्रचार सचिव आचार्य सत्या श्रेयानंद अवधूत ने कहा कि आनंदमार्ग प्रचारक संघ व आनंदमार्ग जागृति गदड़ा द्वारा विश्व के लगभग 180 देशों में पीड़ित मानवता के लिए कार्य किया जा रहा है। पिछले पांच दशकों से आनंदमार्ग प्रचारक संघ महरलिका फिलीपींस ने स्थानीय सरकार की सहयोगी बनकर कई कल्याणकारी कार्य किए हैं।