इस्कॉन मंदिर में प्रभु जगन्नाथ का चंदन उत्सव आज
जमशेदपुर| अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से बुधवार को गोलमुरी इस्कॉन मंदिर में चंदन उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान को लू (गर्मी) न लगे इसके लिए उन्हें चंदन का लेप लगाया जाएगा। वहीं, भक्तगण उनके चरण में तुलसी पत्ता अर्पित करेंगे। यह जानकारी स्वामी अभिराम निमाई दास ने दी। उन्होंने बताया कि उत्सव शाम छह बजे मनाया जाएगा। वहीं, इसी दिन आदित्यपुर में रथ निर्माण के लिए लकड़ी की पूजा सुबह 10 बजे स्वामी प्रफुल्ल दास और स्वामी अभिराम निमाई दास कराएंगे।