बस स्टैंड कैंप कार्यालय में सप्ताह में 5 दिन बैठेंगे सिटी मैनेजर
जमशेदपुर | भुइयांडीह बस स्टैंड में मंगलवार को जमशेदपुर अक्षेस का कैंप कार्यालय खुल गया। इस दौरान जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी (एसओ) संजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड में कैंप कार्यालय शुरु करने का उद्देश्य परिसर में साफ सफाई और राजस्व संग्रह बढ़ाना है। इससे अक्षेस को बस स्टैंड में नागरिक सुविधा मुहैया कराने में धन की कमी नहीं होगी। कैंप कार्यालय में सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रंजन पांडेय बैठेंगे। पहले दिन कैंप कार्यालय में विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बैठक की और कोच बस मालिक व दुकानदारों से सहयोग की अपील की।