पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 75 लोगों ने प्रॉपर्टी छुपाई, मानगो अक्षेस ने नोटिस भेजे

75 लोगों ने प्रॉपर्टी छुपाई, मानगो अक्षेस ने नोटिस भेजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो अक्षेस (एमएनएसी) में 75 लोगों ने प्रॉपर्टी छुपाकर होल्डिंग टैक्स में कमी की है। ऐसे लोगों को मानगो अक्षेस ने नोटिस भेजा है। वहीं होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के बकाया राशि का एसेसमेंट कर रहा है। इसके बाद उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा। यह जानकारी मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी (एसओ) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी। इधर, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि किसी व्यक्ति का होल्डिंग टैक्स 1000 रुपए होता है तो रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं होने पर डेढ़ गुना 1500 रुपए जोड़कर कुल टैक्स 2500 रुपए जमा करना पड़ेगा। मगर मानगो अक्षेस में 51 से अधिक लोगों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं हाेने पर जुर्माना भी नहीं दिया है।

खबरें और भी हैं...