पॉलिथीन उपयोग करते 24 लोगों से 24.5 हजार जुर्माना वसूला
जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) की टीम ने मंगलवार को टेल्को के आजाद मार्केट व न्यू सेक्टर मार्केट में पॉलिथीन को लेकर जांच की। सिटी मैनेजर सोनल सिंह के नेतृत्व में बाजार में पॉलिथीन उपयोग करते 24 लोग पकड़े गए। सिटी मैनेजर ने सभी लोगों से 24,500 रुपए जुर्माना वसूला। अभियान में दिलीप बारिक व शिवचरण राम शामिल थे।