पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ग्रेजुएट कॉलेज : श्रेष्ठा सरकार चुनी गईं मिस फेयरवेल

ग्रेजुएट कॉलेज : श्रेष्ठा सरकार चुनी गईं मिस फेयरवेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | ग्रेजुएट कॉलेज में बीसीए पार्ट-2 की छात्राओं ने फाइनल ईयर की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। प्रिंसिपल डॉ उषा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठा सरकार को मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...