पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठुआ व उन्नाव की घटना के दोषियों को सजा देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जम्मू के कठुआ व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म की घटना को लेकर शहर के विद्यार्थियों में रोष है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को ग्रेजुएट कॉलेज छात्र संघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें कठुआ की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला सहित सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग की गई। इधर अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) ने साकची गोलचक्कर पर शांति मार्च निकाला। मौके पर हेमन्त पाठक, दीपक पांडेय, राकेश सिंह, कुंदन यादव, सोनी, अभिमन्यु, रंजन दास, धीरेंद्र कुमार, कलोल कर्मकार, समीर खान, प्रतीक कुमार, राज सिंह, नीलोफर आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने भी साकची में रैली निकाल दोषियों को सजा देने की मांग की।

खबरें और भी हैं...