पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 दिन में तैयार करें जिले का बजट : डीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजकुमार प्रसाद सिंह ने मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत बनने वाले जिले के पहले बजट की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग में बैठक की। इसमें सभी बीईईओ, बीपीओ, कनीय अभियंता उपस्थित थे।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष बनने वाले पहली से बारहवीं कक्षा तक के बजट तीन दिनों में तैयार किए जाएं, ताकि इसकी समीक्षा कर 21 अप्रैल तक राज्य को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार इंट्री से बाहहवीं कक्षा तक के लिए एक साथ ही बजट तैयार हो रहा है। ऐसे में बजट को लेकर आप लोगों के समक्ष नई चुनौतियां होंगी, लेकिन उम्मीद है कि आप सभी मिलकर एक बेहतर बजट तैयार करेंगे।

शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में उपस्थित डीईओ राजकुमार प्रसाद सिंह।

स्कूलों से मांगी जानकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजकुमार प्रसाद सिंह ने निर्देश जारी कर सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या, आधारभूत संरचना व जमीन आदि की जानकारी मांगी है। विभाग इसकी समीक्षा करेगा, जिसके आधार पर समग्र बजट तैयार कर राज्य को भेजा जाएगा।

ड्राॅपआउट का बदलेगा पैमाना

समग्र शिक्षा अभियान बनने के साथ ही ड्राॅपआउट का पैमाना भी बदलने वाला है। पूर्व में ड्राॅपआउट को लेकर पहली से 8वीं और नौवीं से 12वीं कक्षा के मानक अलग तय होते थे। अब पहली से 12वीं तक का समग्र ड्राॅपआउट डाटा तैयार होगा। इसी आधार पर विभाग ड्राॅपआउट रोकने पर काम करेगा।

खबरें और भी हैं...