25 तक भरे जाएंगे पीजी द्वितीय वर्ष के परीक्षा फाॅर्म
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से मंगलवार को एक नई अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार पीजी द्वितीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा फाॅर्म 25 अप्रैल तक भरा जाएगा। वहीं, विद्यार्थी 26 से 28 अप्रैल तक 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। मेडिकल पीजी एवं डिप्लोमा के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि 19 से 24 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 25 से 26 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे।
बीटेक सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी : कोल्हान विवि के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से मंगलवार को बीटेक सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके पाणि ने बताया कि विवि के अंतर्गत संचालित सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलग-अलग वर्ग के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है।
एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर
का परिणाम जारी
कोल्हान विवि ने मंगलवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। विवि के जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों का परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जिसपर छात्र रिजल्ट देख सकेंगे। एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों का परिणाम केयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।