ऑनलाइन पेमेंट में परेशानी की शिकायत की तो कॉलेज के क्लर्क ने डांटा, हंगामा
वीमेंस कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म की फीस भरने के लिए लगी छात्राओं की लंबी लाइन।
हेड क्लर्क ने सुनी समस्याएं और मामला शांत कराया
संविदा क्लर्क द्वारा छात्र संघ की पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का मामला कॉलेज के हेड क्लर्क विश्वंभर यादव के पास पहुंचा तो वे छात्राओं की समस्या सुनने के बाद काउंटर पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित लिपिक को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर मामले को शांत कराया।
आज के बाद 500 रुपए देना होगा विलंब शुल्क
वीमेंस कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए उमड़ रही छात्राओं की भीड़ का मुख्य कारण फॉर्म भरने की तिथि में सिर्फ एक दिन बचा है। कॉलेज के निर्देश पर बुधवार तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। इसके बाद छात्राओं को 500 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। यही कारण है फॉर्म भरने में छात्राओं की लंबी लाइन है।