वेतन वृद्धि रोकने से शिक्षक संघों में नाराजगी, बैठक आज
जमशेदपुर | प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में जिन्हें ग्रेड चर और सात में प्रोन्नति मिली है उनकी वेतन वृद्धि रोके जाने से शिक्षक संघों में नाराजगी है। इसे लेकर शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। इस क्रम में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बुधवार को मोदी पार्क में बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को उपस्थित रहने को कहा गया है। यह जानकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में आगे की आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रोन्नति से रोक हटाने के लिए जमकर आंदोलन होगा।