सपनों को पंख दीजिए, युवा सब कुछ कर सकते हैं : पुनीत पाठक
जमशेदपुर | अारका जैन यूनिवर्सिटी के वार्षिक मैनेजमेंट और कल्चरल महोत्सव ‘आगाज’ 2018 का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डांस इंडिया डांस और डांस प्लस फेम पुनीत पाठक, यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एसएस. रजी, प्रिंसिपल डॉ. अंगद तिवारी और निदेशक अमित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान पुनीत पाठक ने विद्यार्थियों को कहा कि सपनों को पंख दीजिए। युवा सब कुछ कर सकते हैं, बस इसके लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। हमेशा बड़े सपने देखो और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करो। क्योंकि जो सपने देखता है वही उसे पूरा भी करता है। ‘आगाज’ 2018 में शहर के लगभग 35 स्कूलों और कॉलेजों के 1700 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य की भी प्रस्तुति दी। पहले दिन ‘आगाज’ में विश्वविद्यालय परिसर में अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं।