पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • स्थायीकरण की मांग को लेकर पारा शिक्षकों ने रांची तक शुरू किया पैदल मार्च

स्थायीकरण की मांग को लेकर पारा शिक्षकों ने रांची तक शुरू किया पैदल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

पारा शिक्षकों ने अपने स्थायीकरण की मांग को लेकर मंगलवार से पैदल मार्च प्रारंभ किया। पूर्वी सिंहभूम से इस अभियान की शुरुआत की गई। पूर्वी सिंहभूम के 500 पाराशिक्षक झारखंड एकीकृत पाराशिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मानगो गांधी मैदान में जुटे। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे पैदल मार्च करते हुए रांची की ओर रवाना हुए। ये पाराशिक्षक नौ बजे तक चलकर रात को चिलगू में विश्राम करेंगे। उसके बाद वहां से सरायकेला-खरसावां के पाराशिक्षकों के साथ बुधवार की दोपहर एक बजे रांची के लिए निकलेंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि बार-बार स्थायीकरण को लेकर पाराशिक्षकों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है, यहां तक की प्रदर्शन भी किया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी वजह से इस बार हमने अपने आंदोलन को व्यापक रूप दिया है। शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना के लिए कई तरह की रणनीति बनी है। उन्होंने कहा कि झारखंड को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में पाराशिक्षकों का स्थायीकरण कर दिया गया है, लेकिन यहां की सरकार पाराशिक्षकों की बात मानने को तैयार नहीं है। पाराशिक्षक अपने अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी मिलेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं से भी संपर्क करेंगे और आंदोलन को समर्थन करने की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...