पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कम हाजिरी वाले छात्रों को परीक्षा फाॅर्म भरने से रोका

कम हाजिरी वाले छात्रों को परीक्षा फाॅर्म भरने से रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | को-ऑपरेटिव कॉलेज के अलग-अलग विभाग में शून्य हाजिरी वाले सैकड़ों छात्रों को स्नातकोत्तर का परीक्षा फाॅर्म भरने से कॉलेज प्रशासन ने रोक दिया है। शैक्षणिक व्यवस्था के सुधार की दिशा में इसे बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दरअसल अब तक चली अा रही परंपरा के अनुसार कक्षा में गैर हाजिर रखने वाले छात्र-छात्राएं बेहद आसानी से परीक्षा फाॅर्म भरकर एग्जाम में शामिल हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 75 फीसदी हाजिरी वाले छात्रों को ही परीक्षा फाॅर्म भरने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...