पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कन्वेनर के चुनाव के लिए कार्यालय में नहीं चिपकाया गया नोटिस

कन्वेनर के चुनाव के लिए कार्यालय में नहीं चिपकाया गया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का चुनाव कराने को लेकर लेटलतीफी की जा रही है। काफी हंगामे के बाद चुनाव कराने की घोषणा और फिर आमसभा में कन्वेनर का चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। इसे लेकर 15 अप्रैल को सीजीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने नोटिस साटकर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। लेकिन रविवार देर शाम तक सीजीपीसी कार्यालय में इस संबंध में कोई नोटिस नहीं साटा गया। इसे लेकर विपक्षी खेमे में रोष है। विपक्ष के गुरमुख सिंह मुखे व हरविंदर सिंह मंटू ने कहा- इंदरजीत सिंह जानबूझकर चुनाव में विलंब कर रहे हैं। वे कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते।

खबरें और भी हैं...