जमशेदपुर | रजक समाज के न्यू रानीकूदर शाखा कमेटी का
जमशेदपुर | रजक समाज के न्यू रानीकूदर शाखा कमेटी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार कश्यप ने प्रतिद्वंद्वी सूरज कुमार को 23 वोट से हराया। सचिव पद पर शिव कुमार ने प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार पर एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर दारा सिंह रजक निर्विरोध चुने गए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार और सचिव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव पदाधिकारी मनोज कुमार लाल और उपेंद्र प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 297 वोटरों में 273 ने वोट डाला।