पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 11वीं के छात्र ने बनाया सफाई करने वाला रोबोट बिजली कटने पर इमरजेंसी लाइट भी बन जाएगा

11वीं के छात्र ने बनाया सफाई करने वाला रोबोट बिजली कटने पर इमरजेंसी लाइट भी बन जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं के छात्र गौरव कुमार सिंह ने क्लीन रोबोट बनाया है, जिसे राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर के साथ ही बिजली नहीं रहने पर इमरजेंसी लाइट का काम करेगा।

बकौल गौरव, घर में वैक्यूम क्लीनर और रिमोट कन्ट्रोल कार को देखने के बाद आइडिया आया। इन्स्पायर प्रोजेक्ट के तहत मैंने इस आइडिया को आगे बढ़ाया। रोबोट में एक पंप लगाया है, जो कचरे को खींचता है। इससे पोछा का काम भी किया जा सकेगा। जमीन पर गिरे पानी को हटाने के साथ ही हर तरह की सफाई यह रोबोट कर सकता है। इस रोबोट का इस्तेमाल कई और काम के लिए किया जा सकता है। अगर आपका मूड खराब है तो यह आपको संगीत सुना सकता है। घर में बिजली नहीं हो तो इमरजेंसी लाइट का काम करेगा। इस रोबोट में एलडीआर (लाइट डिटेक्टिव रजिस्ट्रर) सिस्टम लगा हुआ है, जिससे अंधेरा होते ही बल्ब ऑन हो जाता है। इस रोबोट को मोबाइल के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। गांव में अगर आप है,जहां बिजली नहीं हो तो सोलर पैनल से चार्ज कर सकते हैं। पॉवर बैंक की तरह यह रोबोट काम करेगा।

स्कूल प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने बताया कि गौरव बेहद क्रिएटिव है। उसके मॉडल को एनएमएल के वैज्ञानिकों ने भी सराहा है।

मंडे पॉजिटिव

जेपीएस का छात्र गौरव कुमार िसंह नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में लेगा भाग

रोबोट के साथ गौरव।

इन्स्पायर प्रोजेक्ट के तहत झारखंड के 12 मॉडल का चयन

गौरव कुमार सिंह के अनुसार, पिछले दिनों में रांची में इन्स्पायर प्रोजेक्ट के तहत झारखंड के 12 मॉडल का चयन किया गया है। इसमें उसका मॉडल भी शामिल है। अब दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सभी मॉडल को प्रस्तुत किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। यह सूचना डीईओ कार्यालय से दी गई है।

खबरें और भी हैं...