पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टेल्को थाने में पहले महिला ने छेड़खानी की शिकायत की, युवक ने माफी मांगी तो केस उठाने का दबाव बनाया, पुलिस ने किया इनकार

टेल्को थाने में पहले महिला ने छेड़खानी की शिकायत की, युवक ने माफी मांगी तो केस उठाने का दबाव बनाया, पुलिस ने किया इनकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्को थाने में एक महिला ने सुबह छेड़खानी की शिकायत की। बाद में युवक ने मांफी मांगी तो उसने पुलिस पर केस उठाने का दबाव बनाया। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज होने की बात कहकर शिकायत वापस करने से इनकार कर दिया। शिकायत करने वाली महिला सोशल एक्टिविस्ट है।

जानकारी के अनुसार, टेल्को खड़ंगाझार शमशेर टॉवर में रहने वाली पुष्पा रानी तिर्की रविवार सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली। घर से निकलते ही एक कार सवार उनका पीछा करने लगा। रॉक गार्डेन पार्क के पास कार सवार युवक अश्लील हरकत करने लगा। उसने कार में जबरन बैठाने का प्रयास भी किया। इसी बीच पुष्पा ने पुलिस को फोन का नाटक किया तो युवक फरार हो गया। फिर महिला ने पति के साथ जाकर थाने में शिकायत की। इसी बीच कार नंबर के आधार पर युवक का पता लगा लिया गया। छेड़खानी करने वाले टेल्को निवासी विकास स्टीफन की प|ी शिक्षिका है। विकास की मां भी शिक्षिका रह चुकी है। शाम में युवक ने थाने पहुंचकर माफी मांगी और पुष्पा से केस वापस लेने की गुहार लगाई। पुष्पा ने भी बाद में केस वापस लेना चाहा। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मामला ऊपर जाने की बात कह कर केस वापस करने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...