ड्यूटी के लिए गम्हरिया आ रहे बाइक सवार को कार ने 20 मी. घसीटा, मौत
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/चांडिल
चौका थाना के दिरलौंग से गम्हरिया स्थित कंपनी में काम करने जा रहे बाइक सवार जितेन्द्र राय (28) को चौका-कांड्रा मार्ग के खुंचीडीह के पास कांड्रा की ओर से आ रही महिंद्रा कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जितेन्द्र राय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, जितेन्द्र राय की गम्हरिया स्थित कंपनी में दोपहर 2 बजे से ड्यूटी थी। खुंचीडीह के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अचानक सामने से आ रही कार (बीआर32पीए-2243) से बाइक (जेएच05बीटी-2285) की सीधी भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार कार करीब 20 फीट तक जितेंद्र को घसीटते ले गई। इससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा कार चालक रमेश कुमार (मानगो निवासी) और उसमें सवार जितेंद्र कुमार से हाथापाई की। फिर मुआवजा तथा खुंचीडीह मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पर करीब एक घंटे तक चौका-कांड्रा मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर चौका थाना प्रभारी तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी रामविलास लोहार व भाजपा नेता दिलीप महतो मौके पर पहुुुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। जानकारी मिलने पर टीएमएच में इलाजरत विधायक साधुचरण महतो ने फोन पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया। दिलीप महतो ने बताया- राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को नकद 10 हजार रुपए व कार मालिक की ओर से अग्रिम 25 हजार रुपए दिए गए। कार मालिक ने 10 दिन में 2 लाख रुपए और देने की बात कही है।
ग्रामीणों ने एक घंटे तक चौका-कांड्रा मार्ग जाम रखा, मुआवजा मिलने पर हटे
चौका थाना में मृतक के परिजन को मुआवजा राशि सौंपते भाजपाई, दायीं ओर क्षतिग्रस्त कार व बाइक।