जमशेदपुर | सीतारामडेरा थाना में कुम्हारपाड़ा की रहने वाली संजू गुप्ता ने मोबाइल छिनतई का मामला दर्ज कराया है। घटना 12 अप्रैल की है। संजू गुप्ता के अनुसार, वह मेन रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।