20 दिन बाद मिलेगी ब्रेन मैपिंग-नार्को टेस्ट की रिपोर्ट गुजरात से शहर लाए गए तीनों आरोपी, भेजे गए जेल
जमशेदपुर | मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी इंद्रपाल सैनी, श्रीकांत महतो व शिव कुमार महतो नार्को टेस्ट के बाद रविवार को शहर लाए गए। कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया- नार्को और ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट 20 दिनों के अंदर आएगी। यह रिपोर्ट एसएसपी और कोर्ट में भेजी जाएगी। उम्मीद है रिपोर्ट आने के बाद इस मामले से पर्दा उठेगा।