एंबुलेंस में बच्ची के जन्म को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आज करेंगे चर्चा
जमशेदपुर | एमजीएम अस्पताल में गायनिक वार्ड जाने वाला रास्ता ब्लॉक होने और आधे घंटे तक प्रसव पीड़ा से छटपटाने के बाद एंबुलेंस में बच्ची को जन्म देने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लिया है। हालांकि, रविवार होने की वजह से इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। वरीय अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा- एमजीएम अस्पताल को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वह दुखद है। सोमवार को विभाग के वरीय अधिकारियों से चर्चा के बाद इस दिशा में कार्रवाई होगी।