पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कमेटी मेंबरों की मौजूदगी में कर्मियों से सीधा संवाद करेंगे आलम और कमलेश

कमेटी मेंबरों की मौजूदगी में कर्मियों से सीधा संवाद करेंगे आलम और कमलेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम व कमलेश कुमार सिंह ने कमेटी मेंबरों की मौजूदगी में कंपनी में कर्मचारियों से सीधा संवाद करने का फैसला लिया है। 2 मई को माइकल जॉन लेक्चर के बाद शहनवाज आलम व कमलेश कुमार सिंह टाटा स्टील के अलग-अलग सेक्शन में कमेटी मेंबरों और कर्मचारी के साथ सीधी बातचीत करेंगे।

शहनवाज आलम और कमलेश कुमार सिंह को टाटा स्टील में सिक्युरिटी विभाग, एलडी थ्री, कॉर्पोरेट सर्विसेज, विभाग, ट्यूब डिवीजन, रॉ मेटेरियल मैनेजमेंट, मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस के अलावा एलडी टू की भी जवाबदेही मिली हुई है। इन विभागों में टाटा वर्कर्स यूनियन के 70 कमेटी मेंबर हैं। कुछ दिन पहले एलडी थ्री के कर्मचारियों का समूह शहनवाज आलम से मिला था। अधिकतर एनएस ग्रेड के कर्मचारी थे। उन लोगों ने शहनवाज आलम से अनुरोध किया कि उनके सेक्शन में आकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनें, सुझावों पर भी गौर करें तो कई मसले का समाधान हो जाएगा। शहनवाज आलम को एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का यह सुझाव पसंद आया। कमलेश कुमार सिंह से विचार-विमर्श किया। सहमति बन गई। शहनवाज आलम ने कहा कि मई से यह प्रयोग शुरू करेंगे। आम तौर पर किसी विभाग के प्रभारी पदाधिकारी महत्वपूर्ण मसले पर कमेटी मेंबरों से बातचीत करने तक सीमित रहते हैं। टाटा स्टील में पहले जो कर्मचारी थे, उनमें अधिकतर कम पढ़े लिखे थे। मगर अब जो कर्मचारी हैं, वे कहीं अधिक जानकार हैं, ऑफिस बेयरर्स और कमेटी मेंबर के कामकाज को कहीं अधिक समझते हैं। सेक्शन में कर्मचारियों से सीधा संवाद करने से कमेटी मेंबरों के लिए किसी काम को कराना आसान होगा। उन्हें यूनियन कार्यालय नहीं होगा। यकीन है कि इस प्रयोग के परिणाम सुखद होंगे।

खबरें और भी हैं...