संजीवा को आमंत्रण देने आज दिल्ली जाएंगे रवि
जमशेदपुर | माइकल जॉन लेक्चर देने के लिए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी को आमंत्रण देने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद सोमवार को दिल्ली जाएंगे। वे 19 अप्रैल को शहर लौटेंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के मातहत संचालित माइकल जॉन रिसर्च सेंटर ने सात साल के बाद माइकल जॉन लेक्चर समारोह का आयोजन किया है। इसमें जी संजीवा रेड्डी को गोल्डन अवॉर्ड दिया जाएगा।