पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमशेदपुर | भारतीय रोल बॉल महासंघ और झारखंड रोल बॉल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भारतीय रोल बॉल महासंघ और झारखंड रोल बॉल संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पहली बार जमशेदपुर में किया गया। इसमें पूर्व क्षेत्र के राज्यों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में झारखंड के अलावा राजस्थान, बिहार, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के लगभग 40 ऑफिशियल भाग ले रहे थे। खेल के दौरान होने वाली तकनीकी परेशानी के बारे में झारखंड रोल बॉल संघ के सचिव चंदेश्वर कुमार ने जानकारियां दी। भारतीय रोल बॉल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज यादव ने रोल बॉल की नीति के बारे में बताया। दूसरे दिन सुबह योग का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी 40 ऑफिस वालों को परीक्षा में बैठना पड़ा।

खबरें और भी हैं...