पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • डांस से उम्मीद की रोशनी बिखेरी कहा जिंदगी काफी सिम्पल है, हमने इसे जटिल बना रखा है

डांस से उम्मीद की रोशनी बिखेरी कहा- जिंदगी काफी सिम्पल है, हमने इसे जटिल बना रखा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के प्रतिभागी रेयन मार्टिर के डांस परफॉर्मेंस का जलवा रविवार की शाम लोयोला के फेजी ऑडिटोरियम में दिखा। क्रिएटिविटी डांस स्कूल की ओर से आयोजित डांस शो में रेयान ने अपने कंटेम्परेरी डांस की प्रस्तुति कर सबको मुरीद बताया। कहा- जिंदगी जीना उतना कठिन नहीं है, जितना हम समझते हैं। बकौल रेयान, मैंने हाल ही में सिम्पल नाम से एक पुस्तक लिखी है, जिसमें बताया है कि जिंदगी जीना कितना सिम्पल है, लेकिन हमने इस खूबसूरत लाइफ को डिफिकल्ट बना रखा है। नृत्य के जरिए मेरी कोशिश दुनिया में उम्मीद की नई रोशनी को बिखेरने की है। पहली बार जमशेदपुर आया हूं। बेहद खूबसूरत शहर है। उम्मीद है कि मेरे नृत्य को हर उम्र के लोग पसंद करेंगे। इसके बाद रेयान ने अपने स्टार परफॉर्मेंस के तहत एक स्लो सांग पर नृत्य की प्रस्तुति की। रेयान के आधुनिक नृत्य को सबने पसंद किया। इसके पहले क्रिएटिविटी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपने नृत्यों से सबको झुमाया। कार्यक्रम का उदघाटन माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रेमलता अग्रवाल और लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर पायस ने किया।

खबरें और भी हैं...