जमशेदपुर | बिजली बोर्ड ने मानगो के एक निजी अस्पताल
जमशेदपुर | बिजली बोर्ड ने मानगो के एक निजी अस्पताल के बिजली बिल के 90 हजार रुपए गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार को मानगो सब डिवीजन में कार्यरत क्वैश कॉर्प की कर्मचारी शेफाली को हटा दिया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शेफाली फरार है। मूलत: पटमदा निवासी शेफाली डिमना रोड में किराए के मकान में रहती है। गबन मामले की जांच बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता पीके विश्वकर्मा व सहायक अभियंता इमरान मुर्तजा ने शुरू कर दी है। सहायक अभियंता ने बताया- निजी अस्पताल के पास भी बिल जमा करने की रसीद नहीं है। अस्पताल प्रबंधन सिर्फ बिल जमा करने की मौखिक बात हो रही है। फिर भी बोर्ड ने मानगो सब डिवीजन के कनीय लेखा लिपिक दीपक कुमार और मनसुफ अली को 72 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।