मौसम... दोपहर में पारा 40.8 डिग्री फिर एक घंटे में 27 मिमी बारिश
जमशेदपुर | शहर के मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। मंगलवार को दिन की शुरुआत में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। दोपहर एक बजे शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस अप्रैल का सर्वाधिक तापमान है। लेकिन इसके बाद बादलों ने दस्तक दी और दो बजे से बारिश शुरू हुई। अपराह्न करीब 3 बजे तक तेज हवा के साथ 27.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।