बिजली... करनडीह समेत कई क्षेत्रों में डेढ़ घंटे बंद रही आपूर्ति
जमशेदपुर | बिजली बोर्ड के कमांड क्षेत्रों मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह, करनडीह, छोटा गोविंदपुर, कदमा, सोनारी व बिरसानगर समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार को डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। दोपहर दो बजे अचानक वज्रपात व बारिश होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बोर्ड ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से बिजली बंद कर दिया था। बारिश रुकने के बाद लगभग 3.30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।