पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जुगसलाई रेल ओवरब्रिज निर्माण का श्रीगणेश, 10 माह में बन जाएगा

जुगसलाई रेल ओवरब्रिज निर्माण का श्रीगणेश, 10 माह में बन जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुगसलाई फाटक के पास रेल ओवरब्रिज का काम शुरू हो गया है। जुगसलाई आरओबी का निर्माण रेलवे और राज्य सरकार के साझा समझौता के तौर पर किया जा रहा है। इसमें रेलवे प्रशासन रेल ट्रैक के पास और ट्रैक के ऊपर सारे निर्माण कार्य को खुद पूरा करेगी। ओवरब्रिज के लिए रेलवे की ओर से पेट्रोल पंप के पीछे पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके पूर्व रेलवे ने यहां की मिट्टी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी थी। जांच में मिट्‌टी ब्रिज बनाने के अनुकूल पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे ने पिलर निर्माण कार्य आरंभ किया।

चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रवक्ता भास्कर ने बताया- रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के माध्यम से टेंडर कर काम शुरू कर दिया है। इस साल के अंत या 10 माह में ब्रिज का काम पूरा होने की संभावना है। कर्नाटक की ठेका कंपनी को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। रेलवे अपने हिस्से के काम में 5.99 करोड़ रुपए खर्च करेगी। ओवरब्रिज के एप्रोच रोड व अन्य कंस्ट्रक्शन वर्क का जिम्मा पथ निर्माण विभाग का है।

2 लेन के ओवरब्रिज के एप्रोच रोड का जिम्मा पथ निर्माण विभाग के पास

5.99 करोड़ रुपए रेलवे करेगी खर्च

10.66 करोड़ एप्रोच रोड व अन्य निर्माण कार्य में पथ निर्माण विभाग खर्च करेगा

कैसा होगा आरआेबी

329.15 मीटर लंबा

13.80 मीटर चौड़ा

4542.27 वर्गमीटर क्षेत्र होगा ब्रिज का दायरा

18 मकान-दुकानों को नोटिस दिया गया

जुगसलाई फाटक के सामने पेट्रोल पंप के पास से यू -आकार के ओवरब्रिज का निर्माण होना है। यह ब्रिज फाटक की दूसरी ओर गणगौर स्वीट्स के पास उतरेगा। वहां 18 मकान-दुकानों का नोटिस जारी किया जा चुका है। बहुत जल्द यहां अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हाेगा।

आज तीसरी बार निकलेगा एप्रोच रोड के लिए टेंडर

विभाग ब्रिज के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण कराएगा। इसके लिए 2 बार टेंडर निकाला जा चुका है। बुधवार को तीसरी बार ऑनलाइन टेंडर निकाला जाएगा। दोनों ओर एप्रोच रोड काे निचले हिस्से काे मिट्टी से फिलिंग कर उठाया जाएगा। संजय सिंह, ईई, पथ निर्माण विभाग, पूर्वी सिंहभूम

खबरें और भी हैं...