पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आदित्यपुर की डॉ ममता की मौत की सीबीआई जांच के लिए केरल सरकार से अनुरोध करेगी झारखंड सरकार

आदित्यपुर की डॉ ममता की मौत की सीबीआई जांच के लिए केरल सरकार से अनुरोध करेगी झारखंड सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एम्स (नई दिल्ली) में चर्म रोग की पीजी की छात्रा डॉ ममता राय (आदित्यपुर बाबाकुटी) की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए केरल सरकार से अनुरोध किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी। 19 जनवरी को कोच्चि के होटल सीनेट में डॉ ममता का शव फंदे से झूलता पाया गया था। इस संबंध में सेंट्रल पुलिस स्टेशन एर्नाकुलम थाना में कांड संख्या 195/2018 दर्ज किया गया था। डीएवी श्यामली में 12वीं की टॉपर रही 27 वर्षीय डॉ ममता एक सेमिनार में भाग लेने के लिए दिल्ली से 18 जनवरी को कोच्चि पहुंची थी। होटल में उनका कमरा 17 से 22 जनवरी तक बुक था। ममता के पिता अरविंद राय ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए झारखंड सरकार एवं केरल सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...