पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्मामाइंस : 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बर्मामाइंस की ईस्ट प्लांट बस्ती लाइन नंबर एक में रहने वाली 20 वर्षीय नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता टाटा स्टील कर्मी हैं। उन्होंने बर्मामांइस थाने को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। शव फिलहाल टीएमएच में रखा गया है।

पति गया था ड्यूटी, लौटा तो देखा प|ी जली पड़ी है

जमशेदपुर| परसुडीह में रहने वाले डोमन मार्डी की प|ी कृष्णा मार्डी की जलने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। पति ठेकेदारी में काम करता है। वह सुबह काम पर चला गया था। डोमन शाम काे घर लौटा तो प|ी जली हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया गया है।

कदमा : तीन दिनों से गायब युवक का शव मिला

जमशेदपुर| कदमा रामजनमनगर से तीन दिनों से गायब मुन्ना बानरा (19 वर्ष) का शव मंगलवार को लोगों ने टोल ब्रिज के पास खरकई नदी किनारे देखा। जानकारी मिलने पर घरवाले पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार मुन्ना बानरा 15 अप्रैल से गायब था। मुन्ना मजदूरी कर घर चलाता था।

नीमडीह के बीडीओ की कार पेड़ से टकराई

जमशेदपुर| नीमडीह के बीडीओ अशोक कुमार मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लाया गया। जानकारी के अनुसार, बीडीओ अशोक कुमार अपनी कार से बोकारो से नीमडीह लौट रहे थे। बलरामपुर थानांतर्गत रेलवे फाटक के समीप उनकी कार पेड़ से जा टकराई।

कोर्ट में विभीषण को नहीं पहचान सका उत्तम

जमशेदपुर| बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या मामले में मंगलवार को उत्तम वर्मा का कोर्ट में प्रति परीक्षण कराया गया। प्रति परीक्षण में उत्तम वर्मा ने विभीषण महतो को पहचानने से इनकार कर दिया। कोर्ट में 26 अभियुक्त को लाया गया था, जिसमें से उत्तम वर्मा काे पहचान करनी थी।

अमित कहता था अखिलेश मरवा देगा : राय

जमशेदपुर| सोनारी शिवगंगा अपार्टमेंट के पास रहने वाले अमित राय पर साकची में फायरिंग मामले में मंगलवार को एडीजे फोर में वारदात के चश्मदीद गवाह रामपुकार राय की गवाही हुई। उसने कहा कि 23 सितंबर 2016 को सुवर्णरेखा फ्लैट के पास गए। बाइक से आए सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह ने अमित पर फायरिंग की। अमित उसे कहता था अखिलेश सिंह उसकी हत्या करा देगा।

गोलमुरी : विद्यार्थियों ने जाने लीडरशिप के गुर

जमशेदपुर| रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को गोलमुरी क्लब में रोटरी यूथ लीडरशिप अवाॅर्ड (रायला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के 46 स्टूडेंट्स शामिल हुए। मुख्य अतिथि कैप्टन संकल्प यादव ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के टिप्स बताए।

बाल तस्करी की शिकायत पर दें ध्यान : खान

जमशेदपुर| बाल तस्करी या बाल विवाह की शिकायत थाने में आने पर प्राथमिकी दर्ज करने में अगर समस्या हो तो बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी हेल्प लाइन नंबर 011-30010211 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। यह बातें एसएसपी कार्यालय में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित बाल संरक्षण व तस्करी पर बैठक में दिल्ली की सामाजिक संस्था इंपावर पिपुल के डायरेक्टर सफीक रहमान खान ने कहीं।

जेल में मोबाइल पर बात करते दिखे दो कैदी

जमशेदपुर| जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जेल प्रशासन को सोमवार को सफलता मिली। सीसीटीवी कैमरे में स्टॉफ को दो कैदी मोबाइल से बात करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर दोनों कैदी की पहचान हुई । संजय सोना और रोशन प्रसाद दोनों कैदी कक्ष सी-5 में रहते हैं। छापामारी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल बरामद किया गया। जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

कदमा : अपहरण व पिटाई की प्राथमिकी

जमशेदपुर| कदमा भाटिया बस्ती पवन पथ निवासी दिलीप कुमार सिंह ने कदमा रामनगर निवासी रामू साह, उमेश प्रसाद और विजय कुमार उर्फ कल्लू व 4-5 अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 15 अप्रैल की शाम पवन पथ निर्मल स्टोर के पास की है।

निरीक्षण में टाइल्स टूटी व लाइट खराब मिली

जमशेदपुर| टाटानगर स्टेशन का एसआईटी स्टेशन इंप्रूवमेंट टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान 4-5 प्लेटफॉर्म पर टाइल्स बदलने, टायलेट में हैंगर लगाने और पोर्टिको के पास लगे शो लैंप के टूटे हिस्से को बदलने पर चर्चा की गई। रिपोर्ट टीम ने भेज दी है।

खबरें और भी हैं...