पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कन्वेनर पद के लिए नामांकन पत्र जमा होने के दो दिन के अंदर होगी स्क्रूटनी

कन्वेनर पद के लिए नामांकन पत्र जमा होने के दो दिन के अंदर होगी स्क्रूटनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के कन्वेनर पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने की तिथि भले ही तय हो गई है, लेकिन चुनाव की तिथि तय नहीं करने से विपक्षी नाराज हैं। उनका कहना है- चुनाव को लंबा खिंचने के लिए सीजीपीसी प्रधान द्वारा ऐसा किया जा जा रहा है। वहीं सीजीपीसी के निवर्तमान प्रधान इंदरजीत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है- 21 अप्रैल को कन्वेनर के लिए इच्छुक सीजीपीसी का कोई भी सदस्य नामांकन कर सकेगा। नामांकन जमा होने के दो दिन के अंदर स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। हालांकि इसी बीच आम सहमति की भी कोशिश की जाएगी। आम सहमति नहीं बनी तो बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराया जाएगा।

यह चुनाव को लंबा खींचने की साजिश है। जब एजीएम में कन्वेनर पद के चुनाव के लिए दो नाम तय हो गए थे तो अलग से नामांकन पत्र लेने की क्या जरूरत है। सीधा चुनाव की तिथि तय करनी चाहिए थी। गुरमुख सिंह मुखे

कन्वेनर के चुनाव की भी वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो प्रधान के लिए थी। अभी नामांकन भरने की तिथि घोषित की गई है। जल्द ही स्क्रूटनी व चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी। इंदरजीत सिंह, प्रधान सीजीपीसी

सीजीपीसी चुनाव

अभी तक दो उम्मीदवार आए हैं सामने

पिछले दिनों सीजीपीसी के एजीएम के दौरान कन्वेनर पद के चुनाव के लिए दो नाम सामने आए थे। इसमें सत्ता पक्ष की ओर से हरनेक सिंह और विपक्ष में गुरमुख सिंह मुखे की ओर से दलजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की बात सामने आने के बाद कई और सदस्य चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...