पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 50 प्रत्याशियों में से 18 कमेटी मेंबरों को चुनेंगे 805 वोटर, आज नाइट शिफ्ट बंद

50 प्रत्याशियों में से 18 कमेटी मेंबरों को चुनेंगे 805 वोटर, आज नाइट शिफ्ट बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान, 5 बजे से होगी मतगणना

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव बुधवार को होगा। चुनाव कंपनी के कैंटीन एरिया के पास स्थित इंजन ट्रेनिंग डिविजन में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 18 कमेटी मेंबरों के लिए होने वाले चुनाव में 805 वोटर मतदान करेंगे। विवादों के बीच हो रहे इस बार चुनाव में वर्तमान 17 कमेटी मेंबरों के साथ ही कई पूर्व कमेटी मेंबरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

चुनाव मैदान में 50 उम्मीदवार हैं। कुल 19 कमेटी मेंबरों के पद हैं। इसमें अजीत कुमार सिंह पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मतदान के एक घंटे बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके एक घंटे बाद शाम छह बजे से रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि शाम 7.30 बजे तक सभी सीटों का रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट के बाद देर रात नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की बैठक होगी।

अंतिम दिन जमकर चला चुनाव प्रचार

चुनाव के अंतिम दिन मंगलवार को जमकर चुनाव प्रचार किया गया। निवर्तमान यूनियन महामंत्री अरुण सिंह के अलावा विरोधी खेमा ने अपनी जीत के लिए कर्मचारियों से संपर्क किया। एसेंबली लाइन में चुनावी नजारा ज्यादा था, जहां पर इस साल नए वोटर निर्णायक साबित होने जा रहे हैं। एटीपी विभाग में पांच कमेटी मेंबर के लिए हो रहे चुनाव में कोई भी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि वह जीत जाएगा। अरुण सिंह को फ्लैट वेज, बोनस के बेहतर मैट्रिक्स, प्रमोशन पॉलिसी, पहली बार पैटर्नल लीव लागू कराने पर भरोसा है तो पुराने कमेटी मेंबर उनकी कमजोरियों को सामने लाकर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

मतदान के लिए 8 बूथ

चुनाव के लिए कंपनी प्रबंधन ने बुधवार को नाइट शिफ्ट बंद कर दिया है, ताकि सभी कर्मचारियों को वोट देने का मौका मिल सके। इस दिन केवल ए और बी शिफ्ट होगी। कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार वोट डाल सकते हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मतदान के लिए 8 बूथ बनाए गए हैं।

20 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 20 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें से 4 महिला जवान होंगी। दो निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा निर्वाचन समिति के पांच सदस्य भी चुनाव पर नजर रखेंगे। पूरे चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। मतगणना के लिए काउंटिंग बूथ बनाए गए हैं। बीच-बीच में मतगणना की जानकारी दी जाएगी।

विभाग पद उम्मीदवार

एटीपी 5 14

मेटेरियल्स 2 6

कनेक्टिंग रड 2 4

ब्लॉक लाइन 3 7

क्रेनलाइन 2 4

सिलेंडर हेडलाइन 1 6

टूलिंग 1 2

क्वालिटी 2 7

खबरें और भी हैं...