पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से विनोद आगे, जातिगत समीकरण में पुरेंद्र को बढ़त

विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से विनोद आगे, जातिगत समीकरण में पुरेंद्र को बढ़त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो आदित्यपुर में भाजपा की जीत का दावा मजबूत है। आदित्यपुर से भाजपा को 20 हजार मतों की बढ़त मिली थी। मेयर के भाजपा उम्मीदवार विनोद श्रीवास्तव कहते हैं-विस चुनाव के नतीजे के आधार पर जीत पक्की है। यह इलाके का ट्रेंड दिखाता है, लेकिन इस नतीजे की तुलना लोकल चुनाव से नहीं हो सकती। इसके बावजूद इस बार के चुनाव में मेयर की 5 हजार और डिप्टी मेयर की 10 हजार मतों से विजय होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार जातिगत समीकरण में पुरेंद्र नारायण सिंह के पक्ष में गोलबंदी हुई है। टायो कर्मचारियों के आंदोलन और अगड़ी जाति का वोट लेने में कांग्रेस के योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा सफल रहे हैं। वहीं, बस्तियों में झामुमो के रंजीत प्रधान को स्थानीयता का लाभ मिल रहा है।

जातिगत समीकरण

भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव कायस्थ हैं। उन्हें स्वजातीय के अलावा जेनरल वोट पड़े हैं। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक साधुचरण महतो के कारण आदिवासी-मूलवासी के मत पाने में कामयाब रहे हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी मुन्ना शर्मा को भूमिहार समाज के 80% से अधिक मत मिले हैं। अगड़ी जाति के वोटरों का समर्थन हासिल हुआ है। टायो के आंदोलन के कारण भी उनकी ओर झुकाव रहा है। पुरेंद्र कुर्मी जाति से आते हैं। स्वजातीय के अलावा यादवों के मत मिले हैं। राजपूत और ब्राह्मण के मतों का हिस्सा भी पुरेंद्र की ओर गया है। जातिगत समीकरण में वे सबसे भारी हैं।

स्थानीयता का फैक्टर

बस्तियों में स्थानीयता का सबसे ज्यादा लाभ रंजीत प्रधान को मिला है। कई बस्ती में उन्हें एकतरफा वाेट पड़े हैं। आदित्यपुर रोड नंबर 19 से 28, बाबा आश्रम, राधा स्वामी सत्संग एरिया, कुलुपटांगा के दक्षिण इलाके में मुन्ना शर्मा को एकतरफा बढ़त है। पुरेंद्र नारायण सिंह के पक्ष में रोड नंबर 28 से गम्हरिया तक और आदित्यपुर कॉलोनी में वार्ड 10 से 19 तक मतदान हुआ है। पुरेंद्र इस एरिया के लिए लोकल है। रोड नंबर 3 से 10, रायडीह बस्ती, सहारा सिटी, एमआईजी में भाजपा की स्थिति भारी है। विनोद श्रीवास्तव का घर रोड नंबर 5 में है। अपने वार्ड में उनकी स्थिति मजबूत है।

व्यापार जगत की सोच

आदित्यपुर की सियासत में व्यापार जगत की बड़ी दखलंदाजी है। इसमें 50 प्रतिशत लोग भाजपा के साथ हैं तो बड़ा हिस्सा पुरेंद्र नारायण सिंह के पक्ष में गया है। व्यापार जगत का आकलन रहा है कि विनोद श्रीवास्तव के स्वभाव में अक्खड़पन ज्यादा है। उनके साथ उलझन हो गई तो मुश्किल हो सकती है। कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना शर्मा की छवि दबंग नेता की है। इसलिए कई कारोबारी उनसे दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। पुरेंद्र नारायण सिंह दबंग नहीं है। न किसी को धमकाने की राजनीति करते हैं। बिल्डर समेत व्यापारी जगत का मत है कि वे सबको मिला-जुला कर चलते रहे हैं, इसलिए उनकी ओर रुझान ज्यादा है।

पार्टी का प्रभाव

आदित्यपुर नगर निगम के एरिया में सबसे अधिक प्रभाव भाजपा का है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखे तो यहां भाजपा की जीत पर किसी को भी संदेह नहीं हो सकता। राजद का हल्का असर गम्हरिया में है। दो से तीन हजार समर्थक मतदाता हैं। कांग्रेस की पुरानी पहचान जरूर है। मगर पार्टी लडख़ड़ा गई थी। संगठन कमजोर हो गया था। मुन्ना शर्मा के चुनाव लड़ने से कांग्रेस यहां पटरी पर लौटती दिखाई देती है।

पार्टी सिंबल में गड़बड़ी करनेवाले अफसर से खर्च वसूली हो : झामुमो

चांडिल | कपाली नगर निकाय के चुनाव में झामुमो उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार परवेज आलम के सिंबल तीन-धनुष की जगह केवल तीर निशान रहने के कारण चुनाव को रद्द करा दिया गया। झामुमो के जिला सचिव सुखराम हेम्ब्रम ने मंगलवार को कहा कपाली नगर निकाय में उपाध्यक्ष पद के ईवीएम में झामुमो का निशान चिह्न तीर-धनुष नहीं दिया गया। ईवीएम मशीन में केवल तीर का ही निशान था, जो एक सोची समझी साजिश थी। इसलिए चुनाव चिह्न में गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और चुनाव में जो सरकार का खर्चा हुआ है, उसे वसूला जाए। मौके पर चारुचंद किस्कू, तरुण दे, कृष्णा किशोर महतो उपस्थित थे।

इधर चुनाव में गड़बड़ी का मामला

झामुमो ने भाजपा जिलाध्यक्ष से केस वापस लेने की मांग की

सरायकेला | भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव द्वारा झामुमो के कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए गए केस को लेकर झामुमो ने पलटवार किया है। विधायक चंपई सोरेन, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज चौधरी ने कहा भाजपा को केस वापस लेना होगा। यह आचार संहिता का मामला बन सकता है। चंपई सोरेन ने कहा भाजपा जिलाध्यक्ष व री गणेश महाली इस क्षेत्र के वोटर नहीं हैं, फिर भी रात मे नगर क्षेत्र में भ्रमण करतेे हैं। इस मामले पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे व चुनाव आयोग के यहां भी शिकायत करेंगे। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि रात 12 बजे वे मौके पर नहीं पहुंचे। निर्वाची पदाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

खबरें और भी हैं...