पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमशेदपुर एफसी से जुड़े दिल्ली के प्रतीक चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जमशेदपुर

जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर प्रतीक चौधरी के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। प्रतीक मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं और 2011 से प्रोफेशनल फुटबॉल खेल रहे हैं। 28 वर्षीय प्रतीक आई-लीग में एयर इंडिया, रंगदजिएद यूनाइटेड एफसी, मोहन बागान और मुंबई एफसी जैसे बड़े भारतीय क्लबों के लिए खेल चुके हैं। इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनामोज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में संपन्न आईएसएल 2017-18 सीजन में उन्होंने दिल्ली डायनामोज की ओर से 9 मैच खेले। जमशेदपुर एफसी के साथ अनुबंध के बाद प्रतीक ने कहा, ’जमशेदपुर एफसी का हिस्सा बनने का अवसर पाकर मुझे सचमुच अच्छा लग रहा है। जेएफसी जैसे संतुलित साइड और विशाल प्रशंसकों वाले क्लब के लिए मुझे हां कहने में दोबारा सोचने की जरूरत ही नहीं थी। मुकुल चौधरी, सीईओ, जेएफसी ने कहा, ’’हमलोग कुछ समय से प्रतीक से बातचीत कर रहे थे और मुझे खुशी है कि वह अगले सीजन में हमारी टीम का हिस्सा होगा। एक डिफेंडर के रूप में वह काफी बहुमुखी है। इससे पहले जमशेदपुर एफसी ने तीन विदेशी खिलाड़ियों तिरी, मेमो और वेलिंगटन प्रियोरी के साथ करार किया है। भारतीय खिलाड़ियों में सुब्रत पाल, विकास जायरु, सुमित पासी, जेरी, शुभाशीष रायचौधरी, फारुख चौधरी, सुसाईराज के साथ करार किया है।

खबरें और भी हैं...