पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेकॉन और रुंगटा माइंस के मैच में बारिश से खेल रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| कीनन स्टेडियम में मंगलवार को मेकॉन और रुंगटा माइंस के बीच मैच पूरा नहीं किया जा सका । मेकॉन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाए। विजय जेना ने 72 रन, अनिरबन चटर्जी ने 81 रन, मोहित कुमार ने 35 रन बनाए। एनएन सुब्रमण्यम ने 60 रन देकर चार विकेट लिए। नित्यानंद ने 42 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। सूरज कुमार सिंह ने 12 रन खर्च कर दो विकेट लिए। जवाब में रुंगटा माइंट ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 52 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। सुनील ने 13 रन बनाए। विशाल सिंह ने पांच, कुमार सूरज ने 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद अंपायरों ने खेल रोक दिया।

खबरें और भी हैं...