ग्रीन स्पोर्टिंग बोराम ने हीरानागपुर को हराया
जमशेदपुर| जेएसए क्वालीफाइंग मुकाबले में सोमवार को ग्रीम स्पोर्टिंग बोराम ने यंग हीरानागपुर एथलेटिक क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से हरा दिया। आर्मरी ग्राउंड पर खेले गए मैच के आठवें और 22वें मिनट में परिमल हेंब्रम ने गोल किया। यंग हीरानागपुर की ओर से एकमात्र गोल खेल के 60वें मिनट में निखिलेश तिर्की ने किया। मैच में जुनूल सोय मुख्य रेफरी थे। अमृत डांग, रंजीत सरदार सहायक और पूजा मुर्मू चौथी रेफरी थीं।
जेएसएफएफसी एक गोल से पराजित : सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में जेएसएसएफसी को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा। एसईईएसए की ओर से सुखलाल भूमिज ने खेल के 47वें मिनट में गोल किया।