नगर की सरकार चुनने के लिए 2337 बूथों पर आज सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग
पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची/जमशेदपुर
नगर की सरकार बनाने के लिए राज्य के 34 नगर निकायों में सोमवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहली बार दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में पांच नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर और 16 नगर परिषद व 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने के लिए 22,12,137 मतदाता वोट डालेंगे। इसी दिन झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष और देवघर, धनबाद व विश्रामपुर के चार वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। मतगणना 20 अप्रैल को होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य सरकार ने चुनाव के दिन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट भी बंद रहेंगे। सिटी फ्रंट व पेज 6
2212137 कुल मतदाता
1172641
पुरुष
मतदान केंद्र 2337
मतदान भवन 1311
कितने प्रत्याशी
मेयर/अध्यक्ष 278
डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष 320
वार्ड पार्षद 3961
निर्विरोध निर्वाचित 25 पार्षद
और यहां उपचुनाव
1039496
महिला
झुमरी तिलैया नगर परिषद, देवघर नगर निगम के एक वार्ड, धनबाद नगर निगम के 2 वार्ड और विश्रामपुर नगर परिषद के एक वार्ड। इन चुनावों के लिए 12471 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
इतने वार्ड में चुनाव
नगर निगम
रांची 53
हजारीबाग 36
मेदिनीनगर 35
गिरिडीह 36
आदित्यपुर 35
नगर परिषद
चतरा 22
लोहरदगा 23
गुमला 22
सिमडेगा 20
गढ़वा 21
रामगढ़ 32
फुसरो 28
गोड्डा 21
दुमका 21
मधुपुर 23
चिरकुंडा 21
मिहिजाम 20
पाकुड़ 21
साहेबगंज 28
चाईबासा 21
कपाली 21
पैसे बांटने के आरोप में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को जामताड़ा में घेरा
जामताड़ा | नगर पंचायत चुनाव में वोटरों को पैसे बांटने के आरोप में धंधरा गांव के लोगों ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुक्ता मंडल को घर लिया। घटना रात 10:45 बजे की है। भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने विधायक की गाड़ी की तलाशी लेने की मांग की, पर विधायक ने मना कर दिया। देर रात तक हंगामा जारी था।