पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक करोड़ रु. के इनामी किशन को पुलिस ने घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |गोइलकेरा (जमशेदपुर)

चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांगाजाटा जंगल में पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों की टीम ने एक करोड़ के इनामी नक्सली किशन व मिसिर बेसरा को घेर लिया है। यहां सर्च आॅपरेशन चला रहे ज व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घायलों को हेलीकाॅप्टर से रांची भेजा गया। मुठभेड़ रविवार की तड़के ही शुरू हुई, जो दोपहर तक चली। नक्सलियों व पुलिस की छह बार मुठभेड़ हुई। सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में पुलिस टीम की मदद के लिए रांची से कोबरा के जवानों को गोइलकेरा व सोनुवा पहुंचाया गया। 5 हेलीकाॅप्टर से 75 जवानों को गोइलकेरा लाया गया। सोनुवा में दो हेलीकाॅटर से 30 जवान उतरे। डीएसपी सकलदेव राम, अभियान एसपी मनीष रमन और थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी घटनास्थल पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...