पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • चुनाव चिन्ह में धनुष गायब करने पर चांडिल एसडीओ सहित दो अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा

चुनाव चिन्ह में धनुष गायब करने पर चांडिल एसडीओ सहित दो अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कपाली नगर पर्षद के चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह में गड़बड़ी के मामले में चांडिल के एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी भागीरथी प्रसाद व मतपत्रों को छपवाने के लिए कोलकाता गए सहायक निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार को जिम्मेदार पाया गया है। सरायकेला-खरसावां जिला के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी छवि रंजन की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। डीसी ने गड़बड़ी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। दो-तीन दिनों के अंदर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष के अलावा अध्यक्ष व पार्षद की मतगणना निर्धारित तिथि 20 अप्रैल को ही होगी। मतगणना की तिथि में बदलाव नहीं किया जाएगा। कई प्रत्याशियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की थी कि कपाली नगर पर्षद की मतगणना उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद कराई जाए। सचिव ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा अगले दो सप्ताह के अंदर उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की तिथि की घोषणा 20 अप्रैल के बाद कर दी जाएगी। कपाली में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भेजी गई ईवीएम में झामुमो प्रत्याशी परवेज आलम का सिंबल तीर-धनुष के बजाय केवल तीर था।

यह है डीसी की जांच रिपोर्ट में

डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी छवि रंजन ने मामले की जांच एडीसी सह ईवीएम कोषांग के वरीय पदाधिकारी कुंज बिहारी पांडेय से जांच कराई। एडीसी की रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने भागीरथी प्रसाद व रंजीत कुमार को गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया। डीसी ने कहा दोनों पदाधिकारियों ने चुनाव की प्रक्रिया व राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया और न ही गंभीरता के साथ चुनाव संपन्न कराया।

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

यह बहुत ही गंभीर मामला है। सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने इस बारे में पूछा गया है। अब तक मुझे रिपोर्ट नहीं मिली है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएन पांडेय, राज्य निर्वाचन आयुक्त

खबरें और भी हैं...