मेडिट्रीना अस्पताल में कार्डियक सर्जरी ओपीडी शुरू
जमशेदपुर | रांची के वेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना हॉस्पिटल में कार्डियक सर्जरी ओपीडी खुल गई है। यह हर महीने की 10 तारीख को चलेगी। इसके लिए मेडिट्रीना और वेदांता अस्पताल के बीच करार हुआ है। वेदांता अस्पताल से आए चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया- छह माह में मेडिट्रीना में कार्डियक सर्जरी की सुविधा भी शुरू होगी। मौके पर मेडिट्रीना अस्पताल के अमिताभ चटर्जी भी मौजूद थे।