जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील शाखा के सदस्य गुरुवार को बाराद्वारी स्थित अनाथाश्रम गए। वहां उन्होंने बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरण की। शाखा अध्यक्ष पंकज संघी ने बताया कि यहां दो से तीन वर्ष के बच्चों को रखा जाता है। ये संस्थान मिशनरीज ऑफ चैरिटी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर बच्चों का पालन पोषण नि:शुल्क होता है। मौके पर विजय आनंद मूनका, मनीष बंसल, विशाल अग्रवाल, अमृत शाह, मनीष चौधरी, लखन मूनका, मनीष अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, रिषभ चेतानी, अनिमेष चापोलिया आदि उपस्थित थे।