जमशेदपुर| बागबेड़ा आंध्रा समिति की ओर से 18 से 22 मई तक शीतला देवी (कुंवारी मां) की पूजा की जाएगी। इसके लिए गुरुवार को बागबेड़ा गणेश पूजा मैदान रोड नंबर तीन में राटा पूजा हुई। इसमें स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर पीएस मूर्ति ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन पंडाल में भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। 22 मई को आतिशबाजी और झांकियों के साथ मां को विदाई दी जाएगी। मौके पर अध्यक्ष पीएस मूर्ति, एस दुर्गा प्रसाद, राजा राव, प्रकाश राव आदि मौजूद थे।