जमशेदपुर| हमें हर हाल में समाज को बचाना है। कुछ लोग समाज में नफरत फैला रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। हमें पूर्व की तरह मिलजुलकर मजबूत समाज बनाना है। यह बातें जमात इस्लामी के अमीर जफर इमाम ने कहीं। वे मानगो गांधी मैदान में यूनाइटेड मिल्लत फोरम की ओर से आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को अफजल अनीस, मदन मोहन व बलराम ने संबोधित किया।