जमशेदपुर| साईं बाबा के समाधि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में साईं परिवार द्वारा बिष्टुपुर राम मंदिर में लगाई गई साईं प्रदर्शनी के तीसरे दिन गुरुवार को लगभग 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। नगर व परिवहन मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों के बीच भोग वितरण भी किया गया। वहीं, भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।